सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था ‘आयाम परिवर्तन’ ने कल, 27 सितंबर 2025 को गाजियाबाद में अपना स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से काम कर रहे समाजसेवियों को सम्मानित करना और कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करना था। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान उन सभी प्रेरणादायक व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश
‘आयाम परिवर्तन’ की सचिव, श्रीमती स्तुति भूषण ने अपने संबोधन में संस्था के अब तक के सफ़र और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल समाज की समस्याओं को इंगित करना नहीं है, बल्कि ‘आयाम परिवर्तन’ के माध्यम से वास्तविक और स्थायी बदलाव लाना है। आज समाजसेवियों की उपस्थिति हमारे संकल्प को और मजबूत करती है।”
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर श्री बाल कृष्ण गुप्ता, प्रवीण बत्रा, अशोक भारतीय , प्रदीप चौधरी, वीनू चौधरी, डी. पी. श्रीवास्तव, मधु शर्मा, सुचिता त्यागी, सीए रवि, डॉ. सौरभ बिस्वास, और अभिषेक शर्मा जैसे विशिष्ट और प्रमुख अतिथि उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर हमें सम्मानित किया।
, सभी सम्मानित व्यक्तियों ने ‘आयाम परिवर्तन’ के प्रयासों की सराहना की और सभी उपस्थित लोगों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में एस. आर. सिन्हा ने सभी अतिथियों शेखर आनंद, गौरव वर्मानी, ओ. पी. निर्वाण, राजीव गर्ग, आलोक शर्मा, जितेंद्र गौतम, अनुकेश शर्मा और टीम के सभी सदस्यों हेमलता, कुसुम आनंद, छवि गर्ग, और गीतांजलि का आभार प्रकट किया।