गाजियाबाद: “आयाम परिवर्तन” नामक सामाजिक संस्था ने स्वास्थ्य सेवा को जन-जन तक पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट, संजय नगर के सहयोग से आज गाजियाबाद की रिवर हाइट्स सोसाइटी में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया।
’आयाम परिवर्तन की एक पहल’ के तहत आयोजित इस शिविर में सोसाइटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
आयाम परिवर्तन की सचिव, स्तुति भूषण ने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले। यह शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं:
शिविर में यशोदा हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। टीम में डॉ. शान हामेद (जनरल फिजिशियन) के साथ अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर और सहायक स्टाफ शामिल थे, जिन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर निःशुल्क परामर्श और जांच सेवाएं प्रदान की।
टीम में शामिल सदस्य: डॉ. लिबा (डेंटल विशेषज्ञ)
विवेक (नेत्र जांच विशेषज्ञ),रवि ढिल्लों, श्रेया ,आशीष यादव, आदित्य,परसनजीतl